मिशन 2014 के लिए ‘टीम मोदी’ का ऐलान

0
124

modiभारतीय जनता पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए आखिरकार ‘टीम मोदी’ का ऐलान कर दिया। भाजपा शासित राज्यों के 3 मुख्यमंत्रियों को नरेंद्र मोदी की टीम में रखा गया है। दिल्ली में भाजपा नेता अनंत कुमार ने चुनाव अभियान समिति की घोषणा करते हुए बताया कि टीम में भाजपा के कई आला नेताओं को स्‍थान दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी को घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 2014 के आम चुनावों के लिए भाजपा ने 20 समितियों और उप-समितियों का गठन किया है। चुनाव अभियान समिति में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेकैंया नायडु, अनंत कुमार, रवि शंकर प्रसाद सहित कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
उन्होंने बताया कि अगस्त माह से भाजपा देशभर में रैलियां आयोजित करेगी। रैलियों के आयोजन की जिम्मेदारी अनंत कुमार और वरुण गांधी को दी गई है।

अनंत कुमार ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष राजनाथ स‌िंह ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी नितिन गडकरी को सौंपी है। गडकरी के सहयोग के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को नियुक्त किया गया है।

[adrotate banner="2"]