10 मिनट में बंट गए 7217 लैपटाप

0
103

laptopइटावा: पिछले 15 दिन से जिला प्रशासन द्वारा लैपटॉप वितरण समारोह को लेकर की जा रही कवायद रविवार को रंग लाई। पूरा कार्यक्रम करीब सवा घंटे में निपट गया।

[adrotate banner="3"]

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंच पर पूर्वाह्न 11 बजे पहुंचे। अपने भाषण के बाद उन्होंने लैपटॉप वितरण कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने लगभग दस मिनट में इटावा व मैनपुरी जनपद के 50 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए। इधर मुख्यमंत्री ने मंच पर लैपटॉप वितरण किया उधर सैफई महोत्सव पंडाल के 12 ब्लाकों में बैठे पंक्ति प्रभारियों ने लैपटॉप वितरण शुरू कर दिया। देखते-देखते ही करीब 10 मिनट में इटावा व मैनपुरी जिले के 7217 लाभार्थियों को लैपटॉप बंट गए। इनमें 5428 लाभार्थी इटावा के थे जबकि 1789 मैनपुरी के थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
13 करोड़ 75 लाख 586 के लैपटाप बंटे

एचपी कंपनी का एक लैपटॉप 19058 रुपये का था। कुल मिलाकर 13 करोड़ 75 लाख 586 रुपये के लैपटॉप बांट दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा लैपटॉप पर लाभार्थी की नाम सहित पर्ची चिपकाने से काफी सहूलियत रही। इससे वितरण में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।

सख्त चेकिंग के बाद पंडाल में पहुंचे लाभार्थी

महोत्सव पंडाल में सघन चेकिंग के बाद ही पंडाल में प्रवेश दिया जा रहा था। पंडाल के अंदर केवल लाभार्थी छात्र-छात्राओं को ही जाने की अनुमति दी गई थी। अतिथियों के लिए अलग रास्ते बनाए गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री ने भी जिला प्रशासन को सराहा।

[adrotate banner="2"]