बाढ़ग्रस्‍त गांव में बालक की डूबकर मौत

0
93

SHM2शमसाबाद(फर्रुखाबाद): थान शमसाबाद के बाढ़गस्‍त ग्राम न्‍यामतपुर भकुसी के 12 वर्षीय बालक अजय पुत्र छोटेलाल की पानी में डूबने से मौत हो गयी। सोमवार दोपहर अजय अपने मित्रो राहुल, नेता व मन्‍नी के सा
थ खेल रहा था। तभी अजय का पैर किसी गड़ढे में चला गया। अजय को डूबते देख उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे।

[adrotate banner="3"]

दीवार ढहने से एक बालिका की मलवे में दबकर मौत
मोहम्‍मदाबाद:तेज बारि
श से गारे से जुड़ी एक दीवार ढह गयी। जिससे एक बालिका का मलवे में दबकर मौत हो गयी। घटना में पिता व भाई घायल हो गये। इलाज के लिए उन्हे घायल अवस्था मे लोहिया में भर्ती कराया गया।
थाना कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव सहिबावाद निवासी प्रेमचंद रविदास रविवार को रोजाना की भांति परिवार के साथ खाना खाकर गारे से जुड़ी दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सोये हुए थे। आधी रात्रि अचानक शुरु हुई वारिस के कारण दीवार पूरी तरह ढह गयी। धमाके की आवाज सुनकर लोग प्रेमचंद के मकान के साथ भागे। जब तक की वह बचाव कार्य कर पाते। तब तक उसकी छ: बर्षीय पुत्री की मलवे में दवकर मौत हो गयी। घटना में पिता व भाई घायल हो गये।

[adrotate banner="2"]