10 महीने से सेन्ट्रल जेल में बंद था बदन सिंह बद्दू

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल से तारीख पर गाजियाबाद गये शातिर बदन सिंह उर्फ़ बद्दू के मेरठ से फरार हो जाने के बाद पुलिस प्रशासन में हडकंप है|बदन सिंह बीते लगभग 10 महीने पूर्व ही सेन्ट्रल जेल निरुद्ध किया गया था|
बीते बुधवार को पुलिस लाइन से दरोगा देशराज,हेड कांस्टेबल संतोष कुमार,कांस्टेबल राजकुमार और सुनील को शातिर बदन सिंह को गाजियाबाद सीजेएम कोर्ट 2 में पेश करने की जिम्मेदारी दी गयी| दरोगा देशराज के नेतृत्व में पुलिस बल बुधवार की शाम सेन्ट्रल जेल पंहुचा और बदन सिंह को अपनी सुरक्षा में लेकर गाजियावाद कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हुआ|
गाजियाबाद से बदन सिंह पुलिस कर्मियों को मेरठ ले गया और एक होटल में पार्टी के दौरान फरार हो गया| सेन्ट्रल जेल के अधीक्षक एसएचएम रिजवी ने जेएनआई को बताया की बदन सिंह नोयडा जेल से सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ जून 2018 को लाया गया था| उसे गाजियाबाद पेशी पर जाना था|