हड़ताल: नेता बंद कराते रहे, कर्मचारी खोलते रहे कार्यालय

0
103

karmchariफर्रुखाबाद: जनपद में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल में एकजुटता न होने से पूरे दिन कर्मचारी नेता कार्यालयों को बंद कराते दिखायी दिये तो वहीं कर्मचारी व अधिकारी पुनः उन्हीं कार्यालयों को खोलते नजर आये। जिससे पूरे विवाद की स्थिति रही।

[adrotate banner="3"]

केन्द्रीय कर्मचारी फेडरेशन अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी फेडरेशन एवं केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के आवहान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के कर्मचारी हड़ताल पर रहे व राजकीय कार्य से बहिष्कार किया।

[bannergarden id=”8″]

राज्य कर्मचारी संघ के नेता जहां एक तरफ कार्यालयों को बंद कराकर पूर्ण हड़ताल की घोषणा करते रहे वहीं दूसरी तरफ अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यालयों को खोले रहे। कर्मचारी नेताओं द्वारा डीएसओ कार्यालय एक बार बंद करा दिया गया लेकिन उनके जाते ही दोबारा कार्यालय खोल लिया गया। जिससे पूरे दिन कहीं बंद तो कहीं खुले की स्थिति साफ नजर आयी।

इस दौरान अखिलेश अग्निहोत्री, ओमवीर सिंह, शेषनरायन सचान, शमसाद हुसैन आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]