होली पर रंगबाजी में फायरिंग, आधा दर्जन घायल

0
595

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/नगर संवाददाता) होली के पर्व पर आखत डालनें कई दौरान अचानक दबंग हमलावर हो गये| दबंगों अबैध असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| फायरिंग व मारपीट में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुआ| घायलों को सीएचसी लाया गया|जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लोहिया अस्पताल रिफर किया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में बीती शुक्रवार शाम को होलिका दहन स्थल के निकट जितेंद्र उर्फ पप्पू कटियार व उसके पुत्र सोम व शिवम ने राजीव के परिवार पर अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से आस-पास अफरा- तफरी मच गई। गोली लगने से 35 वर्षीय राजीव कुमार, चचेरा भाई 13 प्रभात कुमार पुत्र निलेश कुमार, भाभी बीना पत्नी चंद्रपाल सिंह होली के आखत डालकर घर जा रह थे|
हमलावरो की फायरिंग कर दी | जिसमे राजीव कुमार, प्रभात कुमार, बीना के साथ ही गाँव के ही 45 वर्षीय ओमप्रकाश, 40 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ मांगने व 16 वर्षीय भतीजा शिवा पुत्र जय प्रकाश घायल हो गये| हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गये| घायल को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ डा. मान सिंह नें सभी का प्राथमिक उपचार किया| ओमप्रकाश के दाहिनी ओर मुंह में 315 बोर की गोली फंस गई। जयप्रकाश के गले में छुती हुई गोली निकल गयी। शिवा के सिर में गोली रगड़ने से वह घायल हो
गया। इसके अलावा राजीव के दाहिने कंधे में 315 बोर की गोली फंसी है। प्रभात के सिर में बाएं ओर गोली फंसे होने की आशंका है। इसके साथ ही 12 बोर से हुई फायरिंग में बीना के चेहरे पर छर्रा लगने से वह घायल हुई। उसके सीने में गोली घुसे होने की संभावना है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, इंस्पेक्टर
क्राइम राजेश गौतम, दरोगा बलवीर सिंह ने घायलों से पूछताछ की। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान ओमप्रकाश की हालत में सुधार न होने पर हायर सेंटर भेजा गया। घटना के बाद सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने घटनास्थल पहुंच जांच की। अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र उर्फ पप्पू कटियार, शिवम व सोम के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत की| प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एफआईआर दर्ज की गयी है।


[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]