होटल पर छापा: भारी मात्रा में कंडोम व सेक्सवर्धक दवायें बरामद

0
106

फर्रुखाबाद: कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात्रि नगर के एक होटल पर छापा मारकर भारी मात्रा में कंडोम व सेक्सवर्धक दवायें बरामद कर होटल के नौकर को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के लालगेट क्षेत्र में स्थित एक होटल पर कोतवाली पुलिस ने बीती रात को छापा मारकर वहां से भारी मात्रा में कंडोम व सेक्सवर्धक दवायें बरामद की हैं। पुलिस ने होटल के नौकर विजय को हिरासत में ले लिया है| विदित है कि शहर में कई नामचीन होटलों में ऐयाशी का खेल काफी जोर शोर से चल रहा है| कई मामलों में तो होटल मालिकों के पास शहर की गुमनाम कालगर्लस के फोटो एलबम तक मौजूद हैं। जिनके माध्यम से आवश्यकतानुसार इनकों काल किया जाता है।

होटल के नौकर विजय ने बताया कि वह यहाँ करीब एक साल से काम कर रहा है| उसने बताया कि ग्राहकों को लेकर कई बार मालिक से झगड़ा भी हो चुका है| मालिक की शिकायत पर पुलिस उत्पीड़न कर रही है।

[adrotate banner="2"]