नई दिल्ली:कड़े कानून की कितनी भी दुहाई दी जाए लेकिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर लगाम लगती नहीं दिख रही। मध्य प्रदेश में भी इंसानित को शर्मसार कर देने वाला एक वाकया सामने आया है। खंडवा में एक आदिवासी महिला के साथ दस लोगों पर गैंगरेप का आरोप है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बलात्कार करने वालों में खुद उसका पति और रिश्तेदार भी शामिल थे।
[adrotate banner="3"]
आरोपियों ने न सिर्फ महिला के साथ बलात्कार किया बल्कि उसके कपड़े उतारकर सरेआम घुमाया भी। तीन दिन पहले घटी इस वारदात के सभी 10 आरोपियों को महिला की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376, 354, 506 धारा के तहत केस दर्ज किया है।
[adrotate banner="2"]


