हिमस के जिलाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
94

mukesh rajesh hms copyफर्रुखाबाद: रामनवमी पर बीते शनिवार को गुरुगाँव देवी मन्दिर के पास लगे मेले में कुछ लोगो के द्वारा महिलाओ से छींटाकशी करने के आरोप लगाकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के मामले में मऊदरवाजा थाना पुलिस ने घायल कि तहरीर पर हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम व प्रदेश उपाध्यक्ष सहित चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

मेले में मोहल्ला भीकमपुरा निवासी महताब, मुबीन, शारिक अपने साथियों संग घूम रहे थे। मौके पर हिमस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम,विशाल, प्रेमजीत आदि लोग खड़े थे| तभी पदाधिकारियों ने महताब, मुबीन, शरीफ को महिलाओ के साथ छिटाकशी करने के लिये टोंका| जिस पर विवाद हो गया| हिजाम नेताओ ने आरोपियों से धर्मिक स्थल पर यह कुकृत्य करने से मना किया जब वह नही माने तो पदाधिकारी आक्रोशित हो गये और उन्होंने दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई शुरू कर दी| जिससे मेले में भगदड़ मच गयी| जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पंहुची| घायल महताब की तहरीर पर पुलिस ने हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम, उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, विशाल, प्रेमजीत के खिलाफमेले में एकराय होकर मारपीट करने, आम जनता में भय और आतंक पैदा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष मुकेश बाथम ने बताया कि मेले में महिलाओं से छींटाकशी करने वाले एक दर्जन लोगों को उनके समर्थकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। किसी से भी मारपीट का आरोप गलत है।थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया की मामले की जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]