गल्ला व्यापारी से लूट का आरोपी गिरफ्तार

0
132

prdip dhimar luteraaफर्रूखाबाद:(कायमगंज)कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों गल्ला विक्रेता के साथ लूट करने वाले शातिर जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला राधाकिशन निवासी प्रदीप धीमर को गिरफ्तार कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

कुछ दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोकमन निवासी हरिओम गुप्ता की दूकान शिवालय मन्दिर के निकट है| जिस्नके साथ कुछ दिनों पूर्व अज्ञात बदमाशो ने तमंचा की बट मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था| जिसके बाद पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी| कोतवाली पुलिस ने लूट के आरोप में प्रदीप धीमर को दबोच लिया| उसके पास से एक बाइक, 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस व 5200 रुपये बरामद हुए है|

आरोपी ने प्रदीप धीमर ने पुलिस को लूट की घटना में रवी यादव पुत्र तुलसी निवासी टपुआ, प्रदीप भुर्जी पुत्र करू निवासी गुलाम हुसैन कस्बा थाना अलीगंज के साथ घटना को अंजाम दिया था|

[adrotate banner="2"]