हिन्दू महासभा ने कार्यकारिणी का किया गठन

0
152

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा भी कर दी| साथ ही संगठन ने आगमी रणनीति भी बनायी है|

[adrotate banner="3"]

शहर के स्वराज कुटीर में आयोजित की गयी बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिला महामंत्री सौरभ मिश्रा, जिला प्रवक्ता अभिषेक वाजपेयी, श्याम जी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, अंकेश वर्मा जिला महामंत्री, पवन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, शाहिल कुमार जिला आईटी प्रकोष्ट प्रभारी, दीपक गवरानी जिला कोषाध्यक्ष, आशू वर्मा सहजिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया|

बैठक में 23 जनवरी को बन्देमातरम यात्रा निकालने की तैयारी पर भी चर्चा हुई| विमलेश मिश्रा ने कहा कि बन्देमातरम यात्रा इस बार ऐतिहासिक होगी|

[adrotate banner="2"]