फर्रुखाबाद: बिजली संकट के विरोध में हिन्दू महा सभा ने तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरु कर दिया| संगठन ने सपा सरकार को निशाने पर लिया है| उन्होंने याद दिलाया की एक जन सभा के दौरान जनपद आये मुख्यमंत्री अखिलेश ने जनपद को बिजली संकट से मुक्त कराने की बात की थी| चुनाव में मिली हार के बाद सरकार सभी बादे भूल गयी है|
शहर के लाल दरवाजे पर संगठन के पदाधिकारियों ने अनशन शुरु कर दिया| इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश वाथम ने जनता को इस आन्दोलन में संगठन की मदद करने की बात कही है| जिलाध्यक्ष ने कहा की प्रदेश सरकार को लेकर पुरे प्रदेश में रोष व्याप है, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जनसभा को मिशन कालेज मैदान में सम्बोधित किया था और जनपद को कन्नौज जितनी बिजली देने की बात कही थी| जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के कैबनेट मंत्री शिव पाल सिंह यादव ने जनपद को अधिक बिजली उपलब्ध कराने का झूठा वायदा किया|
वरिष्ठ हिंदूवादी नेता राजेश मिश्रा ने कहा की सरकार ने लैपटाप बांटे लेकिन जब जनपद में बिजली नहीं आएगी तो लेपटाप का क्या काम| कहा की प्रदेश सरकार बताये की रामपुर, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी और आजमगढ़ में बिजली कहा से आ रही है और अन्य जिले क्या उनके प्रदेश में नही आते|
इस दौरान अभिषेक वाजपेयी, राजेश मिश्रा,श्याम शाक्य, सुनील मिश्रा, राना शर्मा, त्रिलोकी मिश्रा, मानू वर्मा, राम जी मिश्रा व विशाल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे|
हिन्दू महासभा का तीन दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


