हिन्दू जागरण मंच चलायेगा जनपद में जागरूकता अभियान

0
132

FARRUKHABAD : हिन्दू जागरण मंच की बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां दी गयीं। यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र संगठन हिन्दू जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलायेगा।

[adrotate banner="3"]

HINDU JAGRAN MANCHसंगठन की तरफ से शहर क्षेत्र में स्थित सेठगली में एक रेस्टोरेंट में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद की प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बृजेश कुमार एवं वीरांगना वाहिनी जिलाध्यक्ष के पद पर एडवोकेट ममता शर्मा को जगह मिली। वहीं जिला महामंत्री के पद पर संतोष त्रिपाठी को मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री दिनेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार वोट बैंक के चक्कर में हिन्दुओं के हितों को अनदेखा कर रही है। दूसरे समुदाय के अपराधिक लोगों पर तमाम सुविधायें देने की तैयारी में हैं। यह बिलकुल भी प्रदेश के हित में नहीं है।

[bannergarden id=”8″]

संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू जागरण मंच शीघ्र ही संगठन का विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए शीघ्र ही जनपद में जागरूकता एवं सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। बैठक में जिला महामंत्री ग्रीशचन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष राम जी पाठक, राघवदत्त मिश्रा, राजेश मिश्रा, राधारमण शुक्ला, नितिन वर्मा, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]