हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष नजरबंद

0
108

FARRUKHABAD: कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती से उपजे विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की नाक में दम बनी हुई है। एक के बाद एक विवाद की जड़ पनपती दिखायी दे रही है। जिसके चलते शनिवार को हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज नई बस्ती में दबंगों द्वारा मारपीट व फायरिंग की घटना को अंजाम देने की सूचना मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष ने बीते दिन ही पीड़ितों से मिलने की बात कही थी। जिसकी भनक पुलिस को लगते ही पुलिस ने उन्हें कमालगंज जाने से रोक दिया और राघवदत्त मिश्रा के बजरिया मोहल्ला स्थित आवास पर ही जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा व नगर अध्यक्ष राघवदत्त मिश्रा को नजरबंद कर दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रूम सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर हिजाम नेताओं से वार्ता की व नजरबंद करते हुए उनके घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया।

[adrotate banner="2"]