भाजपाइयों ने की आजम खां की बर्खास्तगी की मांग

0
103

FARRUKHABAD: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ को सौंपा। जिसमें कहा है कि मुजफ्फर नगर दंगों के लिए प्रदेश के मंत्री आजम खां को मंत्री पद से बर्खास्त कर कड़ी कार्यवाही की जाये।

[adrotate banner="3"]

भाजपाइयों ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में दंगों की बाढ़ सी आ गयी है। सम्पूर्ण प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अराजकता के वातावरण के चलते जनता त्रस्त है। पूरे प्रदेश में अब तक छोटे बड़े मिलकर लगभग 100 दंगे हो चुके हैं।balchandra mishra - MITHLESH AGRAWAL - SUNEELDUTT DIWEDI

ज्ञापन में मांग की गयी कि मुजफ्फर नगर के दंगे के कारण निर्दोष व्यक्तियों की गिरफ्तारियों को तत्काल रोका जाये तथा अब तक गिरफ्तार किये गये निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा किया जाये। मुजफ्फर नगर के दंगे में भाजपा कार्यकर्ता एवं विधायक को तत्काल ससम्मान रिहा किया जाये। दंगों के लिए दोषी शासन प्रशासन तथा अन्य राजनीतिक दल अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा को साम्प्रदायिक कहकर उस पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं। जबकि भाजपा शासित राज्यों में इतने दंगे कभी नहीं हुए।

भाजपाइयों ने कहा कि मुजफ्फर नगर दंगों के लिए मंत्री आजम खान को बर्खास्त कर कड़ी कार्यवाही की जाये। प्रदेश के शासन व प्रशासन को निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही करने व राजनीतिक दबाव से मुक्त किया जाये। फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज क्षेत्र में हुए बबाल के दोषी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कर रासुका लगायी जाये तथा अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देने वाले नेताओं पर भी कड़ी कार्यवाही की जाये। प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये ताकि प्रदेश में आई दंगों की बाढ़ को रोका जा सके।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, रजनी सरीन, जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, जिला महामंत्री विमल कटियार, सत्यपाल सिंह, मीरा सिंह, धीरेन्द्र वर्मा, डा0 प्रभात अवस्थी,  रमाकांत त्रिपाठी, डा0 राजेश्वर सिंह, अरविंद सचान, ज्ञानेश गौड़, के अलावा मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्धाज मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]