हिजाम ने शिव मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा की माँग उठायी

0
102

HJMफर्रुखाबाद: सावन के महीने में शिव मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यबस्था करने की माँग को लेकर हिन्दू जागरण मंच ने जिलाधिकारी से भेंट कर की और उन्हें साथ सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा|
हिजाम के जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार से भेट कर कहा है की मन्दिर जाने बाले मार्गो की सफाई व पानी के छिडकाव का उचित प्रबन्ध किया जाना चाहिए| इसके साथ ही सावन के महीने को देखते हुए पर्याप्त बिधुत आपूर्ति भी होनी चाहिए| वही मन्दिर परिसर में अराजकता फैलाने बाले लोगो को चिन्हित करना चाहिए| इस दौरान राघवेन्द्र मोहन मिश्रा, किशोर यादव, सुमित गुप्ता, किशन शर्मा, आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]