हादसे के इंतजार में पालिका नें खुला छोड़ दिया 12 फिट गहरा गड्डा

0
202

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कई दिन पूर्व पालिका द्वारा समरसेबल के लिए खोदे गये लगभग 12 फुट गहरे और कई फुट चौड़े गड्डे को बोरिंग फेल होनें पर ठेकेदार द्वारा खुला छोड़ दिया| जो हादसे को दावत दे रहा है|
दरअसल नगर पालिका के वार्ड संख्या 35  के मोहल्ला खटकपुरा चमचा वाली गली में बीते लगभग एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका द्वारा समर सेबल की बोरिंग करनें का प्रयास किया गया| लेंकिन किसी कारणवश बोरिंग फेल हो गयी| जिसके बाद पालिका कर्मी तकरीबन 12 फुट गहरे गड्डे को खुला छोड़कर चले गये| जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता| लेकिन पालिका के कानों पर जूं नही रेंग रही है| स्थानीय नागरिकों में किसी अप्रिय घटना को लेकर दहशत है| गड्डे में ऊपर तक पानी भरा है|
लापरवाही से कमालगंज में बोरबेल बनी थी मासूम की कब्र
बीते 3 अप्रैल 2019 को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रशीदापुर में स्व. नरेश चंद्र की आठ वर्षीय पुत्री सीमा  दोपहर बाद करीब तीन बजे खेल रही थी।  तभी खुली पड़ी लगगभ 60 फिट गहरी बोरबेल में सीमा चली लगी| जिसके बाद जिले से लेकर लखनऊ तक के अफसरों नें उसको बाहर निकलनें की कोई सीमा नही रखी| सेना, एनडीआरएफ के साथ ही स्थानीय पुलिस व प्रशासन कई दिन तक प्रयास करता रहा लेकिन सीमा बाहर नही आ पायी और वह मौत की सीमा में चली गयी| जिले में
पालिका ईओ रविन्द्र कुमार नें बताया कि ठेकेदार को खुला नही छोड़ना चाहिए था| उसे तत्काल बंद कराया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]