हाथी पर मुहर लगती है, उसकी सूंड़ पर नहीं: कुरैशी

0
110

नई दिल्ली। मूर्तियां ढके जाने के विरोध पर चुनाव आयोग ने मायावती को चेताया है। मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा है कि नियम सबके लिए एक समान हैं और यूपी की मुख्यमंत्री मायावती को आयोग के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।

[adrotate banner="3"]

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन पर बीएसपी के मुख्यालय में चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए थे। उन्होंने अपनी और हाथियों की मूर्तियां ढके जाने के फैसले को गलत करार दिया था। मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी से जब पूछा गया कि पार्कों के हाथी और बीएसपी के चुनाव चिन्ह बने हाथी की सूंड में फर्क है, तो वो चुटकी लेने से नहीं चूके।

उन्होंने कहा कि जब नारे लगते है तो सब कहेंगे “मुहर लगाओ हाथी पर”कोई ये नहीं कहेगा “मुहर लगाओ नीचे सूंड़ वाले हाथी पर”। चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी के मुताबिक अगर किसी सरकारी इमारत पर सरकारी पैसे से किसी पार्टी के नेता का चेहरा या प्रतीक बना हो तो उसे ढके जाने का फैसला लिया जाता है। यही नियम है।

[adrotate banner="2"]