हाई-वे पर आधा किमी ट्रैक्टर में फंसी चली गयी फौजी की बाइक, चलते ट्रैक्टर से कूदकर भागा चालक

0
611

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) ट्रैक्टर की टक्कर से फौजी की बाइक उसमे फंस गयी, चालक कुछ दूरी तक ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भागा, लेकिन कुछ दूरी के बाद चलती ट्रैक्टर ट्राली से कूदकर भाग गया| हेल्पर को भीड़ ने पकड़ लिया| पुलिस नें बाइक व ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया|

कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड़ नलकूप कालोनी निवासी अरविन्द यादव बरेली में सेना में तैनात है| वह बाइक से देर शाम सब्जी लेनें सेंट्रल जेल चौराहे पर आये थे| सब्जी लेकर वह बाइक से जैसे ही चौराहे पर पंहुचे तो पांचाल घाट की तरफ से टायर का पंचर ठीक कराकर लौट रहे ट्रैक्टर नें अरविन्द के सेन्ट्रल जेल चौराहे पर टक्कर मार दी| जिससे अरविन्द बाइक से नीचे गिर गये| उनकी बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गयी| चालक नें बाइक फंसी होनें के बाद भी ट्रैक्टर को भगा दिया| जिससे सड़क पर तेज चिंगारी निकलने लगी|कुछ दूरी पर चालक और हेल्पर चलते ट्रैक्टर से कूदकर फरार होनें लगे | मौके पर पीछा कर रहे लोगों नें हेल्पर को पकड़ लिया| ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सबार एक दम्पति भी गिरकर घायल हो गये| पुलिस मामले में जाँच कर रही है|




[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]