हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, हादसा टला

0
240

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) सपा कार्यकर्ताओं के हुजूम से बचने के प्रयास में ट्रक हाई-टेंशन लाइन से टकरा गया| सप्लाई चालू ना होनें से बढ़ा हादसा होने से बच गया| मौके पर पंहुचे बिजली कर्मियों नें ट्रक को सुरक्षित निकलवा कर मामले को रफादफा कर दिया|
क्षेत्र के ग्राम गुजरपुर पमारान में सड़क पर सपा कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे| तभी मुरादाबाद की तरफ से आ रहा ट्रक जाम में फंस गया| ट्रक चालक नें भीड़ को ओबर टेक करनें की कोशिस की तो वह 11 हजार के विद्युत् पोल से टकरा गया और 11 हजार लाइन के तार टूट कर गिर पड़े| सप्लाई चालू ना होनें के कारण बड़ा हादसा टल गया| लेकिन हाईटेंशन लाइन में ट्रक उलझ गया| एस्थानित लोगों की सूचना पर विद्युत् कर्मी वहां पंहुचे और टूटी लाइन सही कराकर ट्रक को निकलवा दिया| ट्रक चालक के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]