फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बकरी के चारे के लिए पेंड पर चढकर पत्ते काट रहा मजदूर हाई-टेंशन लाइन के तारो में फंस गया| जिससेवह बुरी तरह झुलस गया| घटना को देख मौके पर आस-पास मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें जैसे-तैसे तारो में उलझा शव नीचे उतरवाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कुईयां निवासी 24 वर्षीय मजदूर मो० नवी शुक्रवार को बकरी के लिए पत्ते काटने राजेपुर स्थित भाजपा नेता भास्कर दत्त द्विवेदी के भट्टे के निकट शहतूत के पेड़ पर चढ़ा था| पेंड घना होने के कारण उसे तार नजर आये और वह उनकी चपेट में आते ही उलझ गया और उसकी मौत हो गयी| माजरे को देख ग्रामीण मौके पर आ गये| इस बीच मोहम्मद नवी की गर्भवती पत्नी शहरुल निशा मौके पर पंहुची और शव देखकर चीख पड़ी और उसकी हालत बिगड़ गयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश गौतम दल-बल के साथ मौके पर पंहुचे और विधुत आपूर्ति बंद कराकर ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा| पंचायत नामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
हाईटेंशन लाइन में फंसकर मजदूर की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


