FARRUKHABAD : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बहोरिकपुर निवासी एक ग्रामीण हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गया। उपचार हेतु आवास विकास के प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
[bannergarden id=”8″]
बहोरिकपुर में निवासी मुनेश्वर के लड़के का बीती रात साढ़े 11 बजे तिलक चढ़ रहा था। कार्यक्रम में ग्रामीण मूड़ में थे। चारो तरफ फिल्मी तरानों पर लोग थिरक रहे थे। तभी अचानक हर्ष फायरिंग में 40 वर्षीय छोटे भैया उर्फ जितेन्द्र पुत्र शिवलाल निवासी बहोरिकपुर घायल हो गया। गोली जितेन्द्र के सीने में उल्टी तरफ लगने से हालत गंभीर हो गयी। आनन फानन में जितेन्द्र को आवास विकास के एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। परिजनों ने कुछ बोलने से इंकार कर दिया।
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


