हरषे बिबुध विलोकि बराता, बरषहि सुमन सुमंगल दाता

0
222

फर्रुखाबाद : शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से जैसे ही भगवान श्री राम की बारात रथों पर सवार होकर निकली तो प्रभु के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखायी दिया। श्री राम के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। जगह जगह बारात पर पुष्प वर्षा के साथ आरती उतारी गयी। लेकिन बरसात ने राम बरात का मजा किरकिरा कर दिया| जिससे काफी बिलंब से बारात निकाली जा सकी |
रामलीला मण्डल की तरफ से आयोजित की गयी राम बारात में राम लक्ष्मण के दिव्य स्वरूपों को निहारते लोग मंत्र मुग्ध थे। रामायण की चौपाइयों की धुनों पर वातावरण राममय हो गया। मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दशरथ अजर बिहारी, प्रवश नगर कीजे सब काजा, ह्रदय राखि कौशलपुर राजा। रंग भूमि जब सिय पगु धारी, देखि रूप मोहे नरनारी, धीरज, धर्म, मित्र और नारी, आपति काल परखिये चारी,हरषे बिबुध विलोकि बराता, बरषहि सुमन सुमंगल दाता आदि चौपाइयों को बैण्ड की धुनों पर जब बजाया गया तो शहर के मुख्य मार्ग श्री राम मय हो गये।

[adrotate banner="3"]

बारात में भगवान शंकर, भगवान विष्णु, माता दुर्गा, श्री गणेश, माँ काली, राधा कृष्ण, परशुराम,लक्ष्मी, सूर्य देव, दुर्वाषा ऋषि, बारहा अवतार,चन्द्र देव, राधा-कृष्ण महारास,महावैष्णव स्वरूप,भारत माता  सहित दर्जन भर से अधिक भव्य स्वरूपों की झांकियों का अवलोकन कर श्रद्धालु फूले नहीं समा रहे थे। कई स्थानो पर बारात का राम की पूजा अर्चना भी की जायेगी| बारात आधी रात के बाद लिंजीगंज पंहुचेगी| कमेटी के अध्यक्ष डॉ० रजनी सरीन, मंत्री धीरेन्द्र जयसबाल, कोषाध्यक्ष लाल जी टंडन आदि ने व्यवस्था देखी|

[adrotate banner="2"]