हमें सत्ता नहीं विकास चाहिए इसलिए समझौता नहीं: सोनिया गांधी

0
101

उत्तर प्रदेश का चुनाव कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। इसलिए पूरा गांधी परिवार यूपी में चुनाव प्रचार कर रहा है। इसी क्रम में यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने भी बुधवार को उन्नाव में रैली की और जमकर विरोधियों को कोसा। उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करने वाली है।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने खुलकर कहा कि यूपी के लूटने वाले बसपा, भाजपा और सपा है, जिन्होंने बारी-बारी से देश को लूटा है। सरकार बनाने में किसी से मदद लेकर कांग्रेस इस पाप की भागीदार नहीं बनेगी। कांग्रेस सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए चुनाव मैदान में है। सत्ता मिले ना मिले, हम प्रदेश का विकास चाहते हैं।

हम बस इतना चाहते है कि प्रदेश भी विकास की राह पर चले और पिछले 22 सालों से जो नहीं हुआ वो इस बार हो। लोगों के पेट भरने के लिए उचित रोजगार मिले। सोनिया ने कहा कि प्रदेश सरकारों की चालबाजी के चलते केन्द्र से भेजा पैसा यहां के लोगों को नहीं मिलता है। इसलिए प्रदेश गरीब और बदहाल है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती। स्कूल कालेज ठीक से नहीं चल रहे।

रोजगार नहीं मिल रहा। बीमार को सही इलाज नहीं मिलता। महिलाएं अपने घर में सुरक्षित नहीं है। व्यापार करना मुश्किल है। कभी देश का सिरमौर रहा यूपी आज बेबसी पर रो रहा है, वो कर्ज में डूबा हुआ है इसके लिए पूर्व की सरकारें ही जिम्मेदार हैं।

[adrotate banner="2"]