हनुमान मन्दिर में धूमधाम से मना मकर सक्रांति पर्व

0
128

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के मोहल्ला अडतियान स्थित बड़े-बूढ़े हनुमान मन्दिर में मकर संक्रांति पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया|

[adrotate banner="3"]

पंडित चंद्र प्रकाश ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर शुभ कार्यों का श्री गणेश होता है, सूर्य दक्षिण से उत्तरायण की ओर आता है जिसमें स्नान दान पुण्य यज्ञ करके पुण्य कर्मों को अर्जित करता है| शादी विवाह के शुभ मुहूर्त का भी कार्य होता है| भगवान श्री राम जी के मंदिर का प्रवेश एवं प्राण प्रतिष्ठा शुभ कार्य है, सभी के लिए मंगलकारी है| उन्होंने भक्तों को आशीर्वाद दिया| मंदिर में श्री सुंदरकांड पाठ समिति चिंतामणि द्वारा संगीत माय सुंदरकांड का पाठ किया गया| जिसमें मंगला आरती एवं महाप्रसाद का वितरण किया| श्री राम दरबार की दिव्य एवं भव्य झांकी हनुमान जी का चोला सिंगर के दर्शन कर भक्तों ने अपने-अपने परिवार की दी मंगल कामना की| अशोक वर्मा, निर्मल दीक्षित, घनश्याम वाजपेयी ,प्रशांत सिंह, कमलेश दीक्षित ,अनूप मिश्रा, अनुपम तिवारी, चंदन शुक्ला, आदेश अवस्थी, पवन गुप्ता, महेंद्र सिंह भदौरिया आदि रहे|

[adrotate banner="2"]