हनुमान जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: हनुमान जयंती के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जिसमें जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लोग भगवा झंडा लिए जय श्रीराम, बजरंग बली के नारे लगा रहे थे।
शोभायात्रा शहर के बाला जी मन्दिर रेलवे रोड से प्रारंभ होकर चौक,घुमना, नीवा चुअत, स्टेट बैंक से गुजर कर लोहाई रोड होते हुए पीपल वाले बाला जी खतराना में समाप्त हुई। सुन्दरकाण्ड पाठ मंच (हनुमान बगिया) के द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा से पूर्व पीपल वाले बाला जी मंदिर में सुन्दरकाण्ड व हबन किया गया| पूजन-आरती के साथ ही आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की संख्या इतनी थी कि हर तरह हुजूम ही दिख रहा था। बुढ़े, युवक व बच्चों के साथ महिलाओं ने भी शोभायात्रा में भारी उत्साह के साथ शिरकत किया। शोभायात्रा में शामिल तमाम देवी-देवताओं की मनोरम झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी।
शोभायात्रा के दौरान कन्या भोज का आयोजन भी हुआ| जिसमे बड़ी संख्या में कन्याओं से प्रसाद चखा|श्रीकांत दुबे,उमाकांत वर्मा,सचिन मिश्रा,टोनी मिश्रा,केदार शाह,अनुज पाठक,जितेन्द्र मिश्रा,नवीन मिश्रा आदि रहे|