सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करा रहे सपा नेता का वीडियो वायरल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी का इस समय बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन चल रहा है| लेकिन जो वीडियो वायरल हुआ वह कुछ और ही हकीकत की कहानी कह रहा है| जिसमे सपा नेता कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे है| जिसने गठबंधन में गदर काट दिया है| 
बीते 17 अप्रैल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की अचरा में जनसभा के दौरान उनका भाषण सुनने आये लोगों को सभा के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी उदय पाल यादव ने शिवपाल जिंदाबाद के नारे लगवाये थे| उस मामले को जेएनआई में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था| अभी वह मामला ठंडा नही भी नही पड़ पाया था की सपा के एक नेता का वीडियो वायरल हो गया| 
जिसमे बसपा छोड़कर कुछ महीनों पहले सपा में शामिल हुए सुभाष पाल कांग्रेस प्रत्याशी की मीटिंग में दिख रहे है| वीडियो वायरल होने के बाद बाद सपा व बसपा खेमें में खलवली मच गयी है| सपा जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि वीडियो उन्होंने भी देखा है| सुभाष से इस सम्बन्ध में 24 घंटे के भीतर जबाब तलब किया गया है|यदि जबाब संतोष जनक नही हुआ तो कार्रवाही की जायेगी|