हनुमान चालीसा सड़क पर पढने की तैयारी में महासभा

0
100

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के द्वारा जिला प्रशासन को सड़क पर हनुमान चालीसा पढने की चेतावनी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी में संगठन की एक बैठक का आयोंजन  किया गया| जिसमे संगठन को मजबूत करने पर बल दिया| जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा संगठन एक नई मुहीम चलाने जा रहा है| जिसके चलते प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा| संगठन नें निर्णय लिया कि यदि जरूरत पड़ी तो वह सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे|
जिलाध्यक्ष नें जिला मंत्री सौरभ मिश्रा के साथ मोनू तिवारी को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष संतोष त्रिबेदी, नगर कोषाध्यक्ष रतन कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शनि शुक्ला, अनूप कुशवाह, नगर मंत्री अरुण राजपूत, शोभित मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, नगर मंत्री अंकित वर्मा, गौरव मौर्य वरिष्ठ मीडिया प्रभारी, अर्जुन दीक्षित नगर मंत्री मनोनीत किया गया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]