हत्या में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

0
126

फर्रुखाबाद: बीते मंगलवार की रात गला दबाकर मौत की घाट उतारे गये रंजीत राजपूत निवासी बिलावलपुर मढैयां की हत्या में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी भी तरह की वयानबाजी से बच रही है।

[adrotate banner="3"]

मृतक के छोटे भाई राजीव ने गांव के ही नीरज व बबलू पर हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी कि बबलू व नीरज रंजीत को घर से बुला ले गये और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना के दिन ही कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मृतक के भाई राजीव व उसका दोस्त रमाकांत भी पुलिस के पूछताछ में शामिल किया गया। पुलिस के सूत्रों की मानें तो उसकी हत्या में बहुत ही करीबी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका है। हिरासत में बैठे लोगों को पुलिस ने आला अधिकारियों के सामने पेश भी किया। सूत्रों की मानें तो पुलिस खुलासे के बिलकुल करीब में है और करीबियों पर शिकंजा कसना भी तय माना जा रहा है।

थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि अभी जांच जारी है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। अभी कुछ कहना संभव नहीं। जल्द खुलासा किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]