हत्या के मामले में पिता पुत्र सहित चार पर एफआईआर दर्ज

0
87

फर्रुखाबाद: सोमवार प्रातः तकरीबन 6 बजे बाग लकूला निवासी नरोत्तम शाक्य की खेत पर जाते समय उसके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके मामले में पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="3"]

विदित हो कि सोमवार प्रातः 6 बजे नरोत्तम शाक्य की उसके पड़ोसी मुलायम व दो पुत्र स्वदेश व जगदीश ने पकड़कर गोली मार दी थी। उसके बाद उसके सिर पर उसकी से फावड़े से हमला कर दिया था। जिसके बाद नरोत्तम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी। हत्या की बजह पुरानी रंजिश बतायी गयी। जिसमें तकरीबन 11 वर्ष पूर्व मुलायम के पुत्र मुकेश की विवाद के दौरान छीनाझपटी में गोली चलने से मौत हो गयी थी। जिसके आरोप में नरोत्तम व उसका पिता रामचन्द्र व दोनो पुत्र मुनीश व जयवीर जेल गये। जिसका मुकदमा अभी तक चल रहा है। इसी मामले में आज प्रातः मुलायम व उसके पुत्रों ने नरोत्तम शाक्य की हत्या कर दी। नरोत्तम शाक्य के पुत्र मुनीश की तहरीर पर आरोपी मुलायम व उसके दो पुत्रों सुरेश, जगदीश के अलावा एक अन्य युवक नन्हें के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत हो गया।

[adrotate banner="2"]