जीजा के घर जा रहे साले की मार्ग दुर्घटना में मौत, एक घायल

0
105

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकुरियन नगला निवासी जीजा लज्जाराम के घर जा रहे पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर निवासी बाइक सवार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी। वहीं एक अन्य साथी घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 40 वर्षीय जगदीश पुत्र बाबूराम राजपूत निवासी बसोला कलान, शाहजहांपुर के साथ उसकी डिसकवर बाइक पर बैठकर उसका एक अन्य साथी राजकुमार पुत्र लालमन, टिकुरियन नगला निवासी अपने जीजा लज्जाराम व बहन सुशीला के घर आ रहा था। रास्ते में जमापुर मोड़ के पास बाइक सवार युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे जगदीश की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं राजकुमार बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने दोनो को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां जगदीश को मृत घोषित कर दिया गया और राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची जगदीश की बहन सुशीला ने उसकी शिनाख्त की। सुशीला ने बताया कि मृतक जगदीश के दो पुत्रियां 15 वर्षीय विनीता व 12 वर्षीय सगुनादेवी हैं। जिन्हें जगदीश की मौत की सूचना दे दी गयी है।

[adrotate banner="2"]