हत्या कर लटकानें में पिता-पुत्र सहित चार पर एफआईआर

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किशोर का शव फंदे पर लटकाये जानें के मामले में पुलिस नें यु टर्न ले लिया है| देर रात पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच तेज कर दी है| वहीं आरोपी घरों में ताला डालकर खिसक गये है|
कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव हकीकतपुर निवासी विजय सिंह अपने 15 वर्षीय छात्र विनय के साथ शुक्रवार सुबह खेत पर काम से गये थे| दो घंटे बाद वह जब खाना खानें के लिए चले आये तो उनका पुत्र वहीं खेत पर रुक गया वापस लौटने पर जब विनय उन्हें नही मिला तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी कुछ देर बाद उसका शव पास के ही खेत में आम के पेंड पर लटका पाया गया| परिजनों ने गाँव के ही श्याम पाल व उनके पुत्र अमित, आलोक व वीपी पर तीन दिन पूर्व हुए विवाद की रंजिश में विनय की हत्या कर शव पेंड पर लटकाये जानें का आरोप जड़ा| पुलिस ने तहरीर लेनें के बाद घटना को आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| तहरीर की आधार पर रिपोर्ट दर्ज नही की| देर रात पुलिस नें राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद हत्या की कहानी को गलत मानते हुए तहरीर के आधार पर श्यामपाल व उनके पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| इस दौरान आरोपी घरों में ताला डालकर इधर-उधर खिसक गये| देर रात डीएम के आदेश पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया| सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाये जानें से स्वांस नली का अवरुद्ध होना बताया गया है| मौत का सम्भावित समय लगभग 12 घंटे पूर्व का आंका गया है| क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम नें बताया आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है| साक्ष्य भी संकलित किये जा रहे है| 

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]