लखनऊ-दिल्ली अपने आकाओ की परिक्रमा में लगे दावेदार

0
120

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधान सभा चुनाव टिकट के दावेदार दिल्ली और लखनऊ में डेरा डाले है। उन्होंने बड़े नेताओं की परिक्रमा शुरू कर दी है और हर हाल में टिकट पाने के लिए जुगत लगा रहे हैं। देखें किसका प्रयास सफल होता है।भाजपा नें अपनी तीन सीटों पर प्रत्याशी उतार दिये है| लेकिन कायमगंज की सीट पर वीरेंद्र कठेरिया के साथ डॉ० सुरभि के नामों को लेकर माथापच्ची चल रही है| सपा के भी प्रत्याशी घोषित नही किये है| बसपा के भी प्रत्याशियों का अभी पता नही है|
विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर विभिन्न दलों से टिकिट की दावेदारी कर रहे नेताओं की सक्रियता अब और बढ़ गयी है। भले ही जिले में चुनाव 20 फरवरी को है, लेकिन टिकट की गोटी फिट करने प्रमुख दलों के दावेदार टिकट के लिए लखनऊ और दिल्ली समर्थकों के साथ कूच कर गए जो कई दिनों से वहीं डेरा डाले है| वैसे तो टिकट के दावेदार पहले से ही बड़े नेताओं के संपर्क में थे। किसी न किसी बड़े नेता के आशीर्वाद से ही टिकट के लिए दावेदारी की थी। अब लखनऊ दिल्ली पहुंच यह दावेदार अपने आकाओं की परिक्रमा कर रहे हैं और हर हाल में टिकट के लिए जुगत लगा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]