हत्यारोपी की तलाश में मैनपुरी पुलिस ने दी दबिश

0
169

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) हत्या के आरोपित की तलाश में मैनपुरी पुलिस ने दबिश दी। आरोपित मौके से फरार हो गया।कुछ समय बाद पुलिस खाली बैरंग लौट गयी।
जनपद मैनपुरी के थाना बेबर के दारोगा प्रताप सिंह मंगलवार की बीती रात पुलिस बल के साथ कंपिल थाने पहुंचे। वहां उन्होंने थाने में आमद करायी। इसके बाद कंपिल पुलिस के साथ क्षेत्र के गांव अकबरपुर पहुंचे।पुलिस ने हत्या के आरोपित की तलाश में एक टावर व एक घर पर छापेमारी की। पुलिस के आने की सूचना पर आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गांव के आसपास भी आरोपित की तलाश की लेकिन सफलता नही मिली। जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट गयी। कार्यवाहक थाना प्रभारी मोहम्मद सरताज ने बताया मामले की जानकारी नहीं है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]