क्रिकेट टीमों के चयन के लिए 6 से होगा ट्रायल

0
283

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल छह अप्रैल से ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सुबह साढ़े सात बजे से शुरू होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम बना दी गई है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कैंप के लीिए चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण कैंप के बाद फाइनल टीम चयन के लीए मैच कराया जाएगा। तभी टीम मंडल स्तरीय मैच खेलने फिरोजाबाद जाएगी। अंडर 19 आयु वर्ग के ट्रालय मैच 6 से 8 तक, अंडर 16 आयुव वर्ग के ट्रायल मैच 10 से 12 तक और अंडर 25 आयु वर्ग, सीनियर वर्ग एवं अंडर 14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल मैच 13 अप्रैल के बाद कराए जाएंगे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]