हत्यारोपियो ने दूसरे भाई को भी गोली मार मौत के घाट उतरने का किया प्रयास

0
106

dharmver goliफर्रुखाबाद:(नवावगंज) बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते हत्यारोपियो ने खेत पर गये दुसरे भाई को भी गोली मार कर मौत के घाट उतरने का प्रयास किया और तमंचा लहराते हुए फरार हो गये मामले की सुचना पुलिस को दी गयी पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है |

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम बबना निवासी धर्मवीर पुत्र रामलडैते को उस समय हमलावरों ने हमला बोल दिया जबवह अपने खेतो की तरफ गया था | गोली से घायल धर्मवीर ने बताया की पडोसी गांव के उसके ही परिवारी राजकुमार व राजवीर पुत्र कालीचरन ने उसे खेत में घेर लिया और राजकुमार ने तमंचे से दो फायर किये | पहली गोली लगने से धर्मवीर घायल हो गया उसी समय हमलावरों ने दूसरी गोली भी चला दी | लेकिन तब तक धर्मवीर जमीन पर गिर गया था |

जिससे दूसरी गोली हवा में चल गयी | हमलावर धर्मवीर को मरा समझ कर फरार हो गये | लेकिन धर्मवीर ने कुछ समय बाद घटना की सुचना परिजनों को दी | परिजन घायल को लेकर थाने पंहुचे | और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी | पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल भिजवाया | मौके पर मौजूद डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने उपचार के बाद सर्जन डॉ. अनल शुक्ला को बुलाया श्री शुक्ला ने मरीज की हालत गम्भीर बतायी हाला की गोली सीधी पेट में ही लगी और आरपार हो गयी |

विदित हो की बीते तकरीवन चार वर्ष पूर्व घायल धर्मवीर के भाई धर्मपाल का शव कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के धमधमा चौराहे के पास पेड़ पर लटका मिला था | उसे राजकुमार व राजवीर घर से बुला ले गये थे | और उसकी हत्या कर दी थी | जिसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया था | लेकिन राजनितिक पंहुच के कारण दोनों को मात्र चार महीने पहले जमानत मिल गयी थी | उसी पुराने मामले को नया करने का प्रयास किया गया |

[adrotate banner="2"]