कंचन हत्या कांड : आरोपी प्रेमी सहित दो पर हत्या का मुकदमा दर्ज

0
125

HTYAफर्रुखाबाद :(अमृतपुर) बीते मंगलवार की सुबह सडक किनारे कंचन की लाश मिलने के बाद परिजनों ने दो लोगो करखिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है | पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी है लेकिन अभी तक हत्यारोपी हाथ नही लगे है |

[adrotate banner="3"]

जहा पीड़ित के पिता शिवपाल यादव ने घटना स्थल के थाना मऊदरवाजा में सात लोगो कर खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी वही थाना पुलिस ने जाँच अमृतपुर ट्रांसफर कर दी थी | लेकिन अमृतपुर थाना पुलिस ने केवल कंचन के प्रेमी अरविन्द व उसके रिश्तेदार जितेन्द्र के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया है | अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नही हो पायी है | पुलिस स्वेलांस के जरिये आरोपियों को खोजने का प्रयास कर रही है |

इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अमृतपुर एके सिंह ने बताया की आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए तलाश की जा रही है | जाँच पड़ताल में अन्य लोगो के दोषी पाये जाने की पुष्टि होने पर नाम दर्ज किये जायेगे |

[adrotate banner="2"]