हड़ताली राज्य कर्मचारियों ने किया तहसील दिवस का बहिष्कार

0
107

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : हड़ताली राज्य कर्मचारियों ने मंगलवार को आयोजित किये जा रहे तहसील दिवस का बहिष्कार कर तहसील दिवस आयोजन में व्यवधान डाला। जिसके चलते तहसील दिवस नहीं हो सका।
तहसील में बैठक कर लेखपाल संघ,राजस्व संग्रह अमीन संघ व अन्य राजस्व कर्मचारियों तथा स्वास्थ्य विभाग,सिंचाई विभाग एवं ब्लाक के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से अपनी सोलह सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल जारी रखने का आवाहन करते हुए आयोजित तहसील दिवस कक्ष में पहुंचे कुछ अधिकारियों को वहां से जाने पर मजबूर कर दिया। कर्मचारियों ने तहसील दिवस सभागार कक्ष का मुख्य दरवाजे को बंद कर दिया और वहीं पर एक बैठक करके फरियादियों को अंदर नहीं जाने दिया।rajya karmchari kaimganj

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

कर्मचारियों का आक्रोश देखकर तहसील दिवस में सम्मलित होने आये अधिकारी भी औपचारिकता पूरी कर वहां से खिसक लिए। जैसे व्यवधान,आक्रोश और कार्य बहिष्कार जैसी बाधाओं के चलते आज आयोजित होने वाला तहसील दिवस सम्पन्न नहीं हो सका।

[adrotate banner="2"]