नन्हे मुन्नो ने डांस शो में दिखाया हुनर

0
104

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : सीपी विद्या निकेतन के नर्सरी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने डांस शो का आयोजन कर विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।cp copy
बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यमों से जीवन और जगत के विविध क्षेत्रों जैसे सामाजिक,सांस्कृति और कला पर अपने माता-पिता की अपेक्षाओं को साकार करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य तथा सुरीले गीतों के द्वारा उपस्थित लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

बच्चों ने महाभारत कालीन एकलव्य प्रकरण पर दूरदर्शितायुक्त लघुनाटिका को भी सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक चन्द्रप्रकाश अग्रवाल,प्रबन्धक सत्यप्रकाश अग्रवाल,निदेशक डा०मिथलेश अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डा०विपुल अग्रवाल सहित विद्यालय के शिक्षक व अन्य स्टाफ के अतिरिक्त बहुत से अभिभावक व गणमान्य उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]