सड़क पार कर रहा युवक टाटा मैजिक की टक्कर से गंभीर घायल

0
116

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम पपड़ी में सड़क पार कर रहा युवक टाटा मैजिक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज nilaleरफ्तार टाटा मैजिक का चालका गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस को सूचना देने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

पपड़ी निवासी 27 वर्षीय निलाले पुत्र इस्यिाक खां अपने घर से निकलकर सड़क पार कर रहा था तभी सामने से आयी तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर दूर जा गिरा। आस पास मौजूद ग्रामीणों ने शमसाबाद पुलिस को सूचना दी व 108 एम्बुलेंस से कायमगंज अस्पताल भेजा गया। जहां पर डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए युवक निलाले को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]