स्वास्थ्यकेन्द्र के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

0
108

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : मोहम्मदाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र में तैनात चतुर्थश्रेणी कर्मचारी ने रविवार को सुबह पत्नी से विवाद हो जाने के बाद आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर घायल अवस्था में उसे कमालगंज ले जाया गया। कमालगंज से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया है।vinod

[adrotate banner="3"]

कमालगंज निवासी विनोद पुत्र संतराम के पिता कमालगंज स्वास्थ्यकेन्द्र में तैनात थे। बीते एक वर्ष पूर्व पिता की मौत हो जाने के बाद विनोद मृतक आश्रित में पिता की जगह पर मोहम्मदाबाद स्वास्थ्यकेन्द्र में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनाती मिल गयी। जिसके बाद विनोद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मां से अलग कमालगंज में ही रहने लगा। रविवार को विनोद का पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे विनोद ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]