स्वाइन फ्लू से बसपा नेता अय्यूब खां की मौत

0
145

Khas khabarलखनऊ:उत्तर प्रदेश इन दिनों स्वाइन फ्लू की चपेट में है। राजधानी लखनऊ के आसपास वाले इलाके में इसका प्रभाव अपेक्षाकृत अधिक है। आज पड़ेसी जिले सीतापुर में स्वाइन फ्लू से बसपा नेता अय्यूब खां की मौत हो गई।

[adrotate banner="3"]

वह बीते 5 दिनों से बीमार थे। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था । बीती रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि अय्यूब खां ने सीतापुर विधानसभआ क्षेत्र से बीते चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में प्रतिभाग किया था।

[adrotate banner="2"]