वकीलों की हड़ताल पर हाईकोर्ट सख्त, नोटिस जारी

0
143

hagh cortलखनऊ:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रही वकीलों की हड़ताल पर सख्त रुख अपनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सात न्यायमूर्तियों ने इस हड़ताल का स्वत: संज्ञान लिया है।

[adrotate banner="3"]

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय से चल रही हड़ताल पर सख्त रुख अपनाया है। सात न्यायमूर्ति की संविधान पीठ ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आज बार कौंसिल आफ इंडिया और उत्तर प्रदेश बार कौंसिल समेत सभी बार एसोसिएशनों को नोटिस जारी की है। सभी जिला जजों से बवाली अधिवक्ताओं की साप्ताहिक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इसके साथ डीजीपी को भी नोटिस जारी की गई है।

[adrotate banner="2"]