स्वतंत्रता दिवस पर 21 बंदीयों को मिलेगा आजादी का तोहफा

0
125

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों में से 21 के जीवन में जल्द आजादी का सूरज उदय होगा| कारागार प्रशासन नें इसके लिए शासन को पत्र भी भेज दिया है|
दरअसल सरकार नें एक तय मानक के हिसाब से समय पूर्व रिहाई के आदेश किये थे| इनमे रिहाई के लिये स्वतंत्रता दिवस का दिन भी तय किया गया है| लिहाजा कारागार की तरफ से कुल 21 वह बंदी जो शासन के मानक पर खरे उतरे है | शासनादेश के मुताबिक, ऐसे बंदियों को रिहाई का मौका मिलेगा, जो आजीवन कारावास की सजा में बिना किसी पैरोल के 16 साल जेल में बिता चुके हैं। इसके अलावा छूट यानी पैरोल या किन्हीं परिस्थितियों मिली जमानत के साथ 20 साल की सजा पूरी कर चुके बंदियों को रिहाई का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए बंदियों का जेल आचरण कैसा रहा, यह भी देखा जाएगा। आदर्श श्रेणी के बंदियों को ही इसमें शामिल किया जाएगा।
रेप, नरसंहार, राष्ट्रदोह के बंदियों को नहीं मिलेगी रिहाई
जघन्य अपराध के दोषी ऐसे बंदी, जिन पर नाबालिग से रेप, नरसंहार, राष्ट्रद्रोह जैसे मुकदमे हैं उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। ऐसे बंदी, जिनसे लोक शांति और कानून-व्यवस्था को खतरा हो सकता है|
सेन्ट्रल जेल के कार्यवाहक अधीक्षक बद्री प्रसाद ने बताया की कुल 21 बंदियों की रिहाई के लिये सूची शासन में भेजी गयी है| शासन से आदेश आते ही रिहाई करायी जायेगी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]