जिले को 11,35,068 को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें कोरोना की सुरक्षा के लिये बूस्टर डोज अभियाडोज लगवाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| कार्यक्रम में पूर्व विधायक नें पहला डोज लगवाकर अभियान का श्रीगणेश भी किया|
कोरोना महामारी एक बार फिर अपना सिर उठाने लगी है| जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है| ऐसे में टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है इस महामारी को रोकने के लिएl इसी को देखते हुए जिले में रविवार को कोरोना से मुकाबला करने के लिए एहतियाती डोज अभियान का शुभांरभ सिविल अस्पताल लिंजीगंज में पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और जिलाधिकारी संजय सिंह ने फीता काट कर किया l इसके साथ ही कुलदीप गंगवार ने अपने बूस्टर डोज लगवाकर समाज को संदेश देते हुए कहा कि कोरोना को सिर्फ टीकाकरण द्वारा ही रोका जा सकता है इसलिए सभी लोग अपने बूस्टर डोज जरुर लगवाएं| जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ० प्रभात वर्मा ने कहा कि जिले को 11,35,068 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य मिला है जिसको 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है अभी तक लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है l साथ ही जिन लोगों को सेकेंड डोज लगे छः माह हो गए हों वो अपने जल्द टीका लगवा लें| सिविल अस्पताल लिंजीगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० मो आरिफ़ सिद्दीकी, डॉ० नवनीत गुप्ता, आईओ विजय शंकर तिवारी, यूनिसेफ से डीएमसी राजीव चौहान, बीएमसी सादिया, यूएनडीपी से मानव शर्मा, सत्यवान सिंह, एएनएम निशा, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक राजीव पाठक,वार्ड नंबर 42 के सभासद प्रबल त्रिपाठी आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]