स्थानीय दबंगों से दहशतज़दा हैं आश्रम पद्धति स्कूल के छात्र

0
141

फर्रुखाबाद: मोहम्दाबाद स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के छात्र स्थानीय दबंगों से बुरी तरह दहशतज़दा हैं। बुधवार को विद्यालय से भागकर आये छात्रों ने अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुये सिटी मजिस्ट्रेट व अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा|

[adrotate banner="3"]

छात्रों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि १८ सितम्बर को शाम ७:३० विद्यालय में वह सभी छात्र भोजन वितरित करने एक दुसरे कि मदत कर रहे थे| तभी दसवी का छात्र संदीप यादव बीच लाइन में घुसने लगा मना करने पर साथ छात्र आर्यवीर के साथ मारपीट कर दी विरोध करने पर और छात्रों से भी लडाई झगडे पर आमादा हो गया|

छात्रों ने बताया कि छात्र संदीप के परिजनों ने विद्यालय में असलहों से लैस हो कर आये और छात्रों को धमकाते हुये जान से मारने कि धमकी देने लगे| इस बात कि शिकायत जब अगले दिन प्रधानाचार्य से कि गयी तो उन्होंने भी पल्ला झाड़ते हुये सुरक्षा कि जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया| व उल्टा छात्रों को ही धमकाते हुये कहने लगे कि संदीप यादव व दलबीर यादव मेरे करीबी रिश्तेदार हैं| अगर कोई कारवाई करोगे तो छात्रावास से भी निकाल दूंगा|

ज्ञापन देने वालों में आकाश, जितेन्द्र, चन्दन, छोटे बाबू, योगेन्द्र, मो आरिफ, ओमवीर, सूरज, प्रवेश, आशीष, अश्वनी व राहुल आदि छात्र मोजूद रहे|

[adrotate banner="2"]