स्कूल बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन छात्र घायल

0
125

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बुधवार प्रात: अनियंत्रित स्कूल बिजली के खंभे से टकरा गयी। टक्कर लगने के कारण न केवल विद्युत पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गये, आधा दर्जन छात्र भी चुटहिल हो गये।

[adrotate banner="3"]

बुधवार प्रात: लगभग साढ़े सात बजे राजपूताना स्कूल की बस छात्रों को लेकर फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ की ओर जा रही बिना नंबर की बस एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गयी। बस की टक्कर से विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया व विजली के तार भी टूट गये। एक टेलीफोन का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन छात्र घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंचे अभिभावक चुटहिल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस ले गये।

[adrotate banner="2"]