सौतेली सास ने सम्पत्ति हड़पने के चक्कर में बहू को फूंका

0
88

फर्रुखाबाद: कभी कभी रिश्ते महज कुछ चंद पैसों की खातिर तार तार करने के बाद आदमी के पास पछतावा के अलावा कुछ नहीं रह जाता। जिसमें बाद में हासिल होती है जेल की सलाखें और हथकड़ी। बीते सोमवार को एक सौतेली सास ने अपनी ही बेटे की जिंदगी में जहर घोल दिया और वह भी महज सम्पत्ति हड़पने के चक्कर में। एक विवाहिता जिंदा जल गयी, मायके पक्ष ने महिला की सौतेली सास पर आग लगाने का आरोप लगाया है।

[adrotate banner="3"]

घटना पड़ोसी जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ के कस्बा सिकंदरपुर की है। जहां 28 वर्षीय शशी पत्नी इन्द्रपाल बीते सोमवार तकरीबन दो बजे आग से जलने के कारण घायल अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती करायी गयी थी। पेशे से मजदूर इन्द्रपाल के पिता राधेश्याम की पहली पत्नी का स्वर्गवास काफी समय पहले हो गया था। जिस पर राधेश्याम ने दूसरा विवाह कर लिया। इधर कुछ समय बाद इन्द्रपाल का विवाह मोहम्मदाबाद इन्द्रानगर निवासी गंगानगर शाक्य की पुत्री शशी के साथ हो गया। बचपन में ही शशी मायके से ससुराल आ गयी। आज तकरीबन शशी की शादी को 15 साल हो गये जिससे उसकी एक आठ शाल की पुत्री कशिश व एक दो माह की पुत्री है। शशी के भाई संतोष ने आरोप लगाया कि शशी की सौतेली सास सम्पत्ति हड़ने के चक्कर में उसके कोई बारिश पैदा होना नहीं देना चाहती थी। जिसके चलते कल इन्द्रपाल व ससुर राधेश्याम की गैर मौजूदगी में उसने आग लगा ली। आग लगाने की सूचना इन्द्रपाल ने मोबाइल से दी थी। ससुरालीजनों ने कल शाम महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

[adrotate banner="2"]