मामूली से विवाद में ससुर ने बहू का सर फोड़ा

0
68

फर्रुखाबादः कभी-कभी मामूली सी बात बड़ा रुख इख्तियार कर लेती है और छोटी सी बात हत्या व अन्य अपराधों को जन्म देती है। जिसका उदाहरण हैवतपुर गढ़िया में देखने को मिला। जहां एक ससुर ने अपनी बहू का सर महज गंदगी करने पर फाड़ दिया। महिला ने पुलिस से गुहार लगायी है। पुलिस ने महिला का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

[adrotate banner="3"]

बात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया कालोनी की है, जहां रामकली पत्नी सुरेन्द्र अपने पति के साथ रहती है। पड़ोस में ही उसके चचिया ससुर रघुबीर का आवास है। रघुबीर अक्सर सुरेन्द्र के परिवार से विवाद करता रहता है और विवाद भी सिर्फ कूड़ा डालने का। प्रातः भी यही हुआ। रामकली अपने घर का कूड़ा निकालकर फेंक रही थी। जिस पर उसके चचिया ससुर रघुबीर ने कूड़ा डालने का विरोध किया तो मामला तूल पकड़ गया। बातों बातों में बात इतनी बढ़ गयी कि जिसके हाथ में जो पड़ा उसी से मारपीट शुरू कर दी। महिला ने अपने चचिया ससुर रघुबीर पर आरोप लगाया कि उसने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। इस बावत उसने पुलिस को सूचना दी। थाने पहुंची महिला को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण हेतु लोहिया अस्पताल भिजवाया।

[adrotate banner="2"]