सौतेली मां की पुत्रों ने की गोली मारकर हत्या

0
91

फर्रुखाबाद: कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मदनापुर में अपने मायके में रह रही 70 वर्षीय बीरमती उर्फ बिट्टोदेवी की शनिवार सुबह 8 बजे उसके ही सौतेले पुत्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार मदनपुर निवासी स्व0 पेशकार सिंह ने दो शादियां की थीं। जिनमें पहली पत्नी बीरमती उर्फ बिट्टोदेवी थी व दूसरी पत्नी सरोजादेवी थी। सरोजादेवी के तीन पुत्र रामलखन, अतुल व शिवम हैं। स्व0 पेशकार मूल रूप से ग्राम हुसैनपुर बेबर मैनपुरी के रहने वाले थे। वर्तमान में बीरमती उर्फ बिट्टोदेवी अपने मायके मदनपुर मोहम्मदाबाद में ही रह रही थी।
शनिवार को सुबह 70 वर्षीय बीरमती उर्फ बिट्टोदेवी को उसके सौत सरोजादेवी के पुत्र रामलखन, अतुल व शिवम ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना बीरमती के चचेरे भाई विजय सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

बीरवती के भतीजे अजय पुत्र उदयवीर निवासी मदनपुर ने रामलखन, अतुल व शिवम निवासी हुसैनपुर धुबिया बेबर मैनपुरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने रामलखन को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="2"]